Computer Operator And Programming Assistant

Database

वर्डपैड ( WordPad )

वर्डपैड विण्डोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम में उपलब्ध एक वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम है। यह एक बहुत शक्तिशाली वर्ड प्रोसेसर है। यह वर्ड प्रोसेसर उपयोगकर्ता को एक ही डॉक्युमेण्ट मे Text, Graphics तथा Sound आदि शामिल करने की सुविधा देता है। 
 

वर्डपैड प्रारम्भ करना Starting WordPad 

डॉक्युमेण्ट्स पर कार्य प्रारम्भ करने से पहले वर्डपैड प्रोग्राम को प्रारम्भ करना (अर्थात् रन कराना) आवश्यक है। ऐसा करने के कई तरीके हैं। यदि डेस्कटॉप पर वर्डपैड का शॉर्टकट है, तो उसे डबल क्लिक करके वर्डपैड प्रारम्भ कर सकते हैं। इसकी दूसरी विधि निम्न प्रकार है -

  1. Start बटन को क्लिक करते हैं, जिससे स्टार्ट मेन्यू खुल जाता है।
  2. स्टार्ट मेन्यू में उपलब्ध सर्च विकल्प में वर्डपैड टाइप करते है ।
  3. मेन्यू में प्राप्त WordPad विकल्प को माउस प्वॉइण्टर की सहायता से सेलेक्ट करते है । 
  4. WordPad विकल्प को क्लिक करते हैं, जिससे वर्डपैड प्रारम्भ हो जाता है और स्क्रीन पर उसकी विण्डो दिखाई देने लगती है, जिसमें कोई भी नया डॉक्युमेण्ट बनाया जा सकता है या पुरानी डॉक्युमेण्ट फाइल को खोलकर, उसमें एडिट किया जा सकता है।

प्रमुख भाग Main Parts

वर्डपैड की विण्डो को कई भागों में बाँटा गया है। इनमें से प्रमुख भागों का संक्षिप्त विवरण अग्रप्रकार है – 

  • टाइटल बार (Title Bar) - वर्डपैड विण्डो में सबसे ऊपर की रॉ को टाइटल बार कहा जाता है। इसमें प्रोग्राम का नाम दिखाया जाता है। यदि कोई डॉक्युमेण्ट खुला हुआ है, तो उसका नाम भी इस बार में बाएँ कोने पर दिखाया जाता है, अन्यथा Document शब्द दिखाई देता है।
  • मेन्यू बार (Menu Bar) - टाइटल बार के ठीक नीचे मेन्यू बार होता है, जिसमें कई मेन्यू के नाम शामिल होते हैं। प्रत्येक मेन्यू का नाम एक पुल डाउन मेन्यू से सम्बन्धित होता है, जिसमें कई विकल्प होते हैं।
  • स्टैण्डर्ड टूल बार (Standard Tool bar) - यह टूल बार सामान्यतया मेन्यू बार के नीचे दिखाई देता है। इसमें एक रॉ में कई बटन्स होते हैं, जिसमें से प्रत्येक पर एक आइकन होता है। इन बटनों का प्रयोग विभिन्न कार्य कराने में किया जाता है, जैसे-डॉक्युमेण्ट खोलना, उसे स्टोर करना, प्रिण्ट करना आदि। 
  • फॉर्मेटिंग टूल बार (Formatting Tool bar) -  स्टैण्डर्ड टूल बार के ठीक नीचे की रॉ में फॉर्मेटिंग टूल बार होता है। इसकी सहायता से डॉक्युमेण्ट को आकर्षक रूप में फॉर्मेट किया जा सकता है। 
  • रूलर लाइन (Ruler Line) - फॉर्मेट टूल बार के ठीक नीचे एक रूलर लाइन होती है। इससे विभिन्न मार्जिन्स (Margins) देखें तथा सुधारे जा सकते हैं।
  • टेक्स्ट एरिया (Text Area) - स्क्रीन (विण्डो) का अधिकांश भाग एक आयताकार बॉक्स के रूप में रूलर लाइन के नीचे होता है, इसे टेक्स्ट एरिया कहते हैं। जो भी कन्टेन्ट डॉक्युमेण्ट में टाइप किया जाता है, वह इसी एरिया में दिखाई देता है।
  • स्टेटस बार (Status Bar) -  यह विण्डो में सबसे नीचे एक पतली पट्टी की भाँति होता है। वर्डपैड द्वारा दिए जाने वाले सन्देश इसके बाएँ कोने में दिखाए जाते हैं। दाएँ कोने पर दो संकेतक (Indicators) होते हैं, जिनसे कीबोर्ड की क्रमश: Caps Lock तथा Num Lock कुंजियों की स्थिति का पता चलता है।
  • कर्सर (Cursor) -  टेक्स्ट एरिया में एक लकीर (I) के आकार का कर्सर होता है, जिससे कीबोर्ड से टाइप किए जाने वाले अक्षरों या चिह्नों की स्थिति का संकेत मिलता है। तीर के चिह्न वाले बटनों का प्रयोग करके इसको फाइल की सीमा में इच्छित स्थान पर ले जा सकते हैं। इसी प्रकार माउस प्वॉइण्टर को फाइल में कहीं भी क्लिक करके कर्सर को एक बार में ही वहाँ ले जाया जा सकता है।

| Privacy Policy