Computer Operator And Programming Assistant

Database

नोटपैड ( Notepad )

यह एक सामान्य टेक्स्ट एडिटर है। इसका प्रयोग छोटे पत्रों, स्मृतिपत्र (Memos) एवं टेक्स्ट फाइलों को बनाने में किया जाता है। इस प्रोग्राम में टेक्स्ट फॉर्मेटिंग की सुविधा नहीं होती है। नोटपैड की फाइलों का आकार 64 KB से अधिक नहीं हो सकता। नोटपैड की फाइलों का एक्सटेंशन .txt होता है।


नोटपैड प्रारम्भ करना Starting Notepad 

नोटपैड को प्रारम्भ करने के स्टेप्स निम्न हैं -

  1. Start बटन पर क्लिक करते हैं, जिससे स्टार्ट मेन्यू खुल जाता है। 
  2. स्टार्ट मेन्यू में उपलब्ध सर्च विकल्प में नोटपैड टाइप करते है ।
  3. मेन्यू में प्राप्त Notepad विकल्प को माउस प्वॉइण्टर की सहायता से सेलेक्ट करते है । 
  4. Notepad विकल्प पर क्लिक करते हैं और नोटपैड प्रोग्राम प्रारम्भ हो जाता है।

नोटपैड प्रोग्राम प्रारम्भ होते ही स्क्रीन पर उसकी विण्डो खुल जाती है, जिसमें नई टेक्स्ट फाइल बनाई जा सकती है या पुरानी टेक्स्ट फाइल को खोला जा सकता है।


प्रमुख भाग Main Parts 

नोटपैड की विण्डो को चार भागों में बाँटा गया है। इन भागों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है

(i) टाइटल बार (Title Bar) 
नोटपैड विण्डो में सबसे ऊपर की रॉ को टाइटल बार कहा जाता है। इसमें प्रोग्राम का नाम दिखाई देता है। यदि कोई डॉक्युमेण्ट खुला हुआ है, तो उसका नाम इस बार में बाएँ कोने पर दिखाई देता है, नहीं तो Untitled शब्द दिखाई देता है।

(ii) मेन्यू बार (Menu Bar) 
टाइटल बार के ठीक नीचे मेन्यू बार होता है, जिसमें कई मेन्यूज़ के नाम शामिल होते हैं। प्रत्येक मेन्यू का नाम एक पुल-डाउन मेन्यू से सम्बन्धित होता है, जिसमें कई विकल्प होते हैं। 

(iii) टेक्स्ट एरिया (Text Area) 
स्क्रीन (विण्डो) का अधिकांश भाग एक आयताकार बॉक्स के रूप में मेन्यू बार के नीचे होता है, इसे टेक्स्ट एरिया कहते हैं। टाइप किया हुआ टेक्स्ट, इसी भाग में दिखाई देता है। 

(iv) कर्सर (Cursor) 
टेक्स्ट एरिया में एक लकीर ( I ) के आकार का कसर होता है, जिससे कीबोर्ड से टाइप किए जाने वाले टेक्स्ट की स्थिति का संकेत मिलता है। तीर के चिह्न वाले बटनों का प्रयोग करके इसको टेक्स्ट की सीमा में इच्छित स्थान पर कहीं भी ले जाया जा सकता है। यदि नोटपैड की फाइल में टेक्स्ट अधिक है, जो एक समय में स्क्रीन पर दिखाई नहीं दे सकता, तो उस विण्डो में स्वतः ही ऊर्ध्वाधर (Vertical) स्क्रॉल बार बन जाता है, जिसकी सहायता से टेक्स्ट को स्क्रीन पर ऊपर-नीचे ले जाया जा सकता है।
| Privacy Policy