Computer Operator And Programming Assistant

Database

पेन्ट Paint

विण्डोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम के सभी संस्करणों में एसेसरीज़ (Accessories) में उपलब्ध पेन्ट एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसकी सहायता से कम्प्यूटर पर ही रंग-बिरंगे चित्र बनाए जा सकते हैं। इस प्रोग्राम में अनेक टूल होते हैं, जिनके द्वारा अनेक सुन्दर रेखाचित्र या रंगीन चित्र बनाए जा सकते हैं।

पेन्ट प्रारम्भ करना Starting Paint 

इसे प्रारम्भ करने के लिए निम्न क्रियाएँ की जाती हैं -

1. Start बटन को क्लिक करते हैं, जिससे स्टार्ट मेन्यू खुल जाता है।
2. स्टार्ट मेन्यू में उपलब्ध सर्च विकल्प में Paint टाइप करते है ।
3. मेन्यू में प्राप्त Paint विकल्प को माउस प्वॉइण्टर की सहायता से सेलेक्ट करते है । 
4. इस सब मेन्यू में Paint विकल्प को क्लिक करके पेन्ट प्रोग्राम प्रारम्भ हो जाता है।

इन टूलों का संक्षिप्त विवरण और उपयोग निम्नलिखित है -

(i) फ्री-फॉर्म चुनाव ( Free Form Select) इस टूल से चित्र का किसी भी आकार का भाग चुन सकते हैं।

(ii) चुनाव (Select) इस टूल से चित्र का केवल आयताकार भाग चुन सकते हैं।

(iii) रबड़ (Eraser) इस टूल के द्वारा चित्र का कोई भी भाग उसी प्रकार मिटा सकते हैं, जिस प्रकार पेन्सिल से बनाया गया चित्र रबड़ द्वारा मिटाया जाता है। 

(iv) रंग भरो (Fill With Color) इस टूल की सहायता से किसी आकृति में मनचाहा रंग भर सकते हैं।

(v) रंग उठाओ (Pick Color) इस टूल के द्वारा कलर बॉक्स से रंग उठाकर किसी भी रंग को चुन सकते हैं।

(vi) मैग्निफायर (Magnifier) इस टूल की सहायता से चित्र को दोगुना, तिगुना आदि बड़ा करके देख सकते हैं।

(vii) पेन्सिल (Pencil) इस टूल की सहायता से विभिन्न मोटाई की लकीरें, उसी प्रकार खींच सकते हैं, जिस प्रकार पेन्सिल द्वारा चित्र बनाया जाता है।

(viii) ब्रश (Brush) इस टूल से विभिन्न मोटाई के ब्रशों द्वारा रंग भरा जा सकता है।

(ix) एयर ब्रश (Air brush) इस टूल की सहायता से उस प्रकार रंग भर सकते हैं, जैसे स्प्रे द्वारा रंग भरा जाता है। 

(x) टेक्स्ट (Text) इस टूल की सहायता से चित्र में किसी भी स्थान पर टेक्स्ट लिखा जा सकता है।

(xi) लाइन (Line) इस टूल की सहायता से विभिन्न मोटाई की सरल रेखाएँ खीची जा सकती हैं।

(xii) वक्र (Curve) इस टूल की सहायता से वक्र रेखाएँ खींच सकते हैं।
 
(xiii) आयत (Rectangle) इस टूल के द्वारा आयत तथा वर्ग (Square) बना सकते हैं।

(xiv) बहुभुज (Polygon) इस टूल के द्वारा बहुभुज बना सकते हैं। 

(xv) दीर्घवृत्त (Ellipse) इस टूल की सहायता से दीर्घवृत्त तथा वृत्त (Circle) बना सकते हैं।

(xvi) गोल कोने वाले आयत (Rounded Rectangle) इस टूल के द्वारा ऐसे आयत या वर्ग बना सकते हैं, जिनके कोने गोलाई में लिए हुए होते हैं।

| Privacy Policy