आईटीआई कोपा पूर्ण करने के पश्चात् वेतन, करियर और नौकरी:

आईटीआई कोपा पूर्ण करने के पश्चात् वेतन :
आईटीआई कोपा कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवार को फ्रेशर के रूप में सामान्य तौर पर 10,000 का वेतन पारपत होता है। विशिष्ट कार्य क्षेत्र में कुछ अनुभव प्राप्त करने के बाद उसे 20,000 से 25,000 तक सामान्य तौर परवेतन प्राप्त होने लगता है। वेतन उम्मीदवार के अनुभव पर निर्भर करता है, अधिक अनुभव एवं उत्तम कार्यशैली के लिए उच्च वेतन मिलने की सम्भावनाये भी अधिक हो जाती है।
यदि कोई उम्मीदवार विशिष्ट कार्य क्षेत्र में आगे जाने की सोच रहा है तो वह आईटीआई के पश्चात् उच्च अध्ययन के लिए जा सकता है। उदहारण के तौर पर यदि आपकी रूचि वेब डिजाइनिंग के क्षेत्र में है तो आप उससे सम्बंधित अन्य कोर्स कर सकते है जिससे आपको अधिक वेतन मिलने की सम्भावनाये बढ़ जाती है।
आईटीआई कोपा कोर्स करियर:
ITI COPA में नौकरी के अवसरों की कोई सीमा नहीं है, आजकल काम के सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का उपयोग बढ़ गया है और इस प्रकार ITI COPA कोर्स करने वाले छात्रों के लिए करियर के अवसरों में भी वृद्धि हुई है। क्योंकि ये छात्र कंप्यूटर के क्षेत्र में कुशल होते हैं और उन्हें कंप्यूटर प्रोग्राम और कंप्यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान होता है। ITI COPA पूर्ण करने के पश्चात् छात्रों के पास दो विकल्प होते हैं या तो वे आगे की पढ़ाई के लिए जा सकते हैं या नौकरी के अवसरों के लिए जा सकते हैं।
कुछ ऐसे स्थान हैं जहां प्रमाणित आईटीआई कोपा कोर्स को नौकरी मिल सकती है:
- शासकीय प्रखंड कार्यालय
- पुलिस विभाग
- अक्षय केंद्र
- डाटा एंट्री सेंटर
- कल्याण कार्यालय
- कॉलेज और विश्वविद्यालय
- छोटे पैमाने की लेखा फर्म
ITI COPA कोर्स पूरा करने के बाद पश्चात् छात्र निम्न मुख्य जॉब प्रोफाइल के लिए जा सकता है:
- प्रोग्रामिंग सहायक
- कंप्यूटर प्रशिक्षक
- डाटा एंट्री ऑपरेटर
- कंप्यूटर ऑपरेटर
आईटीआई कोपा जॉब फील्ड्स:
आईटीआई विभिन्न निजी कंपनियों, सरकारी संगठनों और विदेशी कंपनियों के साथ जुड़ा हुआ है जो कई ट्रेडों में अपनी कंपनी में नौकरियों के लिए छात्रों को नियुक्त करते हैं।
[1] सरकारी क्षेत्र में नौकरी
सरकारी संगठन आईटीआई छात्रों के सबसे बड़े नियोक्ता हैं। वे छात्र जिन्होंने अपना आईटीआई कोपा पाठ्यक्रम पूरा कर लिया है, वे ओएनजीसी, आईओसीएल, बीएसएनएल/टेलीकॉम, रेलवे और अन्य जैसे विभिन्न सरकारी संगठनों के साथ नौकरी के अवसर की तलाश कर सकते हैं। इतना ही नहीं एक उम्मीदवार भारतीय सेना में नौकरी के अवसर की तलाश भी कर सकता है।
[2] निजी क्षेत्र में नौकरी
प्रमुख क्षेत्र निजी क्षेत्र जहां एक उम्मीदवार को नौकरी का अच्छा अवसर मिल सकता है वह हैं कृषि, कपड़ा, निर्माण, ऊर्जा आदि। निजी क्षेत्र यांत्रिकी और विनिर्माण से संबंधित है, इसलिए वे अपने क्षेत्र में विशिष्ट नौकरियों के लिए नियोक्ता की तलाश करते हैं।
[3] स्व रोजगार
एक उम्मीदवार जिसने आईटीआई कोपा कोर्स किया है वह अपना खुद का व्यवसाय भी शुरू कर सकता है। आईटीआई कोपा पाठ्यक्रम उम्मीदवारों को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और स्वरोजगार करने की पेशकश करता है। अधिकांश निर्माण श्रमिक, बढ़ई और प्लंबर हैं जो कि प्रशिक्षित और योग्य नहीं हैं, इसलिए आईटीआई कोपा प्रमाणित उम्मीदवारों के लिए अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और स्वरोजगार करने का एक शानदार अवसर है।
[4] विदेशों में नौकरियां
ITI COPA कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को विदेशी कंपनियों में काम करने का मौका मिल सकता है. कई विकसित और विकासशील देश हैं जो एक ही क्षेत्र में पेशेवरों की कमी का सामना कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय गैस और अंतरराष्ट्रीय तेल कारखानों, शिपयार्ड आदि के क्षेत्र में कैरियर के अवसरों का पता लगाया जा सकता है