Computer Operator And Programming Assistant

Database

How To Create Reports In MS Access ( Hindi ) | एमएस एक्सेस में रिपोर्ट कैसे बनाएं 


MS Access में Report एक ऑब्जेक्ट है| जिसे डेटा को संगठित तरीके से display और print करने के लिए उपयोग किया जाता है। डेटाबेस विंडो में आप सेव किये पूरे डेटाबेस की रिपोर्ट पा सकते हैं। Report का प्रयोग आउटपुट के लिए किया जाता है| 


यदि आपको किसी के साथ अपने डेटाबेस से जानकारी शेयर करने की आवश्यकता है, तो आप रिपोर्ट का प्रयोग कर सकते हैं रिपोर्ट बना कर आप किसी के साथ भी उसे शेयर कर सकते हैं रिपोर्ट आपको आकर्षक प्रारूप में अपना डेटा व्यवस्थित और प्रस्तुत करने की अनुमति देती है। एक्सेस आपके डेटाबेस में किसी भी क्वेरी या टेबल से डेटा का उपयोग करके एक रिपोर्ट बनाने और अनुकूलित करना आसान बनाता है।


MS Access में डाटाबेस टेबिल की, रिपोर्ट बनाने की सुविधा है। रिपोर्ट में डाटाबेस का सारांश होता है। Report को तीन Section में बांटा जा सकता है। इसमे प्रत्येक Section का अपना कार्य और व्यहार होता है। ये तीन Section निम्न है।

  1. Header
  2. Detail
  3. Footer

[1] Header

Header रिपोर्ट के सबसे ऊपर का हिस्सा होता है। इसमें रिपोर्ट की हेडिंग देते है। जो यह निर्देशित करता है। कि रिपोर्ट किस चीज़ से संबंधित है। इसमें टेबिल के फ़ील्ड्स के लेबिल भी दे सकते है।


[2] Detail

यह रिपोर्ट का मुख्य भाग होता है इसमे टेबिल के फील्ड को सेट किया जाता है। इसमे रिपोर्ट टेबिल के फ़ील्ड्स को जोडा जाता है।

[3] Footer

यह रिपोर्ट का सबसे निचला हिस्सा होता है। इसमें रिपोर्ट का सारांश होता है |


MS - Access में बनने वाली रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएँ :-

  1. रिपोर्ट के लिए कई प्रकार के डिजाइन प्रयुक्त किए जाते हैं । 
  2. हैडर - फुटर प्रत्येक Page के लिए बनते हैं । 
  3. User स्वयं रिपोर्ट को Design करना चाहे तो डिजाइन रिपोर्ट नामक विकल्प है । 
  4. पेपर साइज और Page Setting की अच्छी सुविधा मिलती है । 
  5. रिपोर्ट को प्रिन्ट करने से पहले उसका प्रिन्ट प्रिव्यू देख सकते हैं । 
  6. रिपोर्ट को तैयार करने में एक से अधिक टेबलों का प्रयोग किया जा सकता है । 
  7. रिपोर्ट को सेव भी किया जा सकता है अत : बनाई गई रिपोर्ट को बाद में भी काम में ले सकते हैं । 
  8. रिपोर्ट बन जाने के बाद उसका डिजाइन बदला जा सकता है । इसके लिए रिपोर्ट टेबल में डिजाइन बटन पर click करें । 
  9. रिपोर्ट को टेबलों के साथ - साथ क्वेरी से भी बना सकते हैं । 
  10. Report बनाने में Access पहले से बने हुए Function का भी उपयोग कर सकता है ।


आइए 'Contact' डीबी डिफ़ॉल्ट रिपोर्ट का एक एमएस एक्सेस डेटाबेस उदाहरण लें - ‘Phone Book’ (जो की हमने पूर्व के टुटोरिअल में बनायीं थी )


Step 1) 'Report' के अंतर्गत 'Phone Book' पर क्लिक करें। सिस्टम इनबिल्ट 'Phone Book' रिपोर्ट को खोलेगा।

यह वर्तमान में मौजूद प्रत्येक रिकॉर्ड के लिए नाम, घर, व्यवसाय और मोबाइल नाम प्रदर्शित करेगा
Step 2) अब मान लीजिए कि हम रिपोर्ट शीर्षक को 'Home' से 'Home Number' में बदलना चाहते हैं। राइट क्लिक करें और 'डिज़ाइन व्यू' पर क्लिक करें।


सिस्टम रिपोर्ट को डिज़ाइन व्यू में खोलेगा।


Step 3) शीर्षक को 'Home' से 'Home Number' में बदले और 'Ctrl + S' दबाएं।


Step 4) reports के अन्दर 'Phone book' पर डबल क्लिक करें

Result: लेबल को 'Home' से 'Home Number' में अपडेट कर दिया गया है।



| Privacy Policy