Computer Operator And Programming Assistant

Database

DBMS (Database Management System) क्या है?

एक डेटाबेस काम कैसे करता है यह समझने के लिए आपको DBMS के बारे में जानना होगा। 

आपके मन में यह सवाल जरुर आ रहा होगा की डेटाबेस में डेटा कैसे स्टोर किया जाता होगाउसे edit, update या delete कैसे किया जाता होगा?

 दरअसल इस काम के लिए हमें एक सॉफ्टवेर के जरुरत पड़ती है जिसके जरिये हम database create कर सकते हैं उसको access करके उस पर कई प्रकार के operations perform कर सकते हैं। 

डेटाबेस को manage करने के लिए ऐसे कई सारे software/programs होते हैं और इन्हें ही database management systems (DBMS) कहा जाता है। DBMS एक interface provide करता है जिसके जरिये हम कई सारे काम कर पाते हैं जैसे:

  • Database create करना
  • Table create करना
  • Table में data insert करना
  • Data retrive करना यानि access करना
  • पहले से stored डाटा को update करना
  • डेटा delete करना आदि

इन सबके अलावा DBMS का काम data को secure रखना भी होता है ताकि unauthorized person उसे access न सके।  वैसे तो DBMS software कई सारे होते हैं लेकिन उनमे से सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले program कुछ इस प्रकार हैं:

MySQL

SQLite

Microsoft SQL Server

Oracle

Microsoft Access

dBase

IBM DB2

PostgreSQL

Foxpro

MariaDB

NoSQL

Database management के लिए इन सब के अलावा और भी कई सारे options हैं। कई सारे organizations तो ऐसे भी हैं जो अपने जरुरत के अनुसार खुद का सॉफ्टवेर बना कर उपयोग करते हैं।


अथार्त सार में हम कह सकते है कि Computerised Database के निर्माण तथा रख-रखाव के लिए हमें एक विशेष प्रकार के Software की आवश्यकता होती है, जिसे Database Management System (DBMS) कहा जाता है। मुख्यतः यह एक Computer आधारित Record के रखरखाव की प्रणाली है अर्थात् यह एक ऐसी प्रणाली है, जिसका उद्देश्य Record एवं Informations को सम्भाल कर रखना है। यह उपयोगकर्ता को एक ऐसा वातावरण प्रदान करती है, जिसके माध्यम से Data को Store करना तथा पुनः प्राप्त करना बहुत ही सुविधाजनक हो जाता है। MySQL, INGRES, MS ACCESS आदि इसके उदाहरण हैं।


DBMS के क्या लाभ है (Advantages of DBMS)

DBMS के के कई लाभ है जो निम्नलिखित हैं

[1] Reduction in Data Repetition

इसे अच्छी तरह व्यवस्थित किए गए डेटाबेस में सामान्यतः Data का कोई दोहराव नहीं होता। समस्त Data को एक जगह रखे जाने के कारण हर सूचना को केवल एक बार Store किया जाता है। 

[2] Data Consistency

Data के एक ही स्थान पर केंद्रित होने के कारण Data की स्थिरता बनी रहती है, क्योंकि उसमें एक ही सूचना के दो मानों की संभावना समाप्त हो जाती है। Data अस्थिर तब होता है जब Data दो जगह रखा गया हो और केवल एक जगह सुधारा गया हो।

[3] Data Sharing 

Data की साझेदारी करके एक समय पर कई Program data का प्रयोग कर सकते हैं। जिससे Programs को अपना डेटाबेस तैयार करने की आवश्यकता नहीं होती और बहुत-सा समय और परिश्रम बच जाता है। 

[4] Security of Data

Database management System (DBMS) Data को निषिद्ध उपयोगकर्ताओं तथा अवैध परिवर्तन से बचाता है। यह केवल अधिकृत उपयोगकर्ताओं को Data का प्रयोग करने की अनुमति प्रदान करता है। 

[5] Data Integrity 

Data की सम्पूर्णता, Data की Overall Completeness, Accuracy तथा Consistency को सन्दर्भित करती है। 

यह एक Data Record के दो Updates के बीच परिवर्तन के अभाव को दर्शाता है। यह दर्शाता है कि Database में Store Data बिल्कुल सही है और नवीनतम है।


डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के नुकसान (Disadvantage of DBMS)

[1] डाटाबेस Administrator, Programmer, Operator,  जैसे कई स्टाफ की जरूरत पड़ती है और इनके लिए एक अच्छी ट्रेनिंग इन्हें देने की जरूरत होती है।

[2] DBMS एक काफी बड़ा Software है इसलिए इसे सही तरीके से चलाने के लिए High Configuration System की जरूरत होती है जो बहुत ही Costly होती है।

[3] इसमें सभी डाटा को एक ही Database में स्टोर किया जाता है, इसलिए इसके Failure होने की संभावना अधिक होती है।

[4] इसके Hardware और Software काफी Costly होते हैं।


DBMS की सीमाएँ (Limitation of DBMS)

DBMS के कई लाभ है, लेकिन साथ ही इसकी कुछ सीमाएँ भी हैं जो निम्नलिखित हैं:

[1] Cost of Hardware and Software 

Software को चलाने के लिए Data को तीव्र गति से Process करने वाले Processor और अधिक क्षमता वाली Memory की आवश्यकता होती है, जिनकी लागत अधिक होती हैं। 

[2] Complexity 

एक डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली (DBMS) के अच्छे कार्य करने की क्षमता की पूर्व-कल्पना करना उस DBMS Software को कठिन बना देती है। Database management System को समझने की विफलता एक Organisation के लिए गंभीर परिणामों का कारण बन सकती है। 

[3] Cost of Staff Training 

अधिकतर DBMS Software अत्यन्त जटिल होते हैं, इसलिए उपयोगकर्ताओं को डेटाबेस का प्रयोग करने के लिए एक प्रशिक्षण देने की आवश्यकता होती है। इस प्रकार, DBMS Software चलाने के लिए संगठन को कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए एक बड़ी राशि का भुगतान करना पड़ता है। 

[4] Appointing Technical Staff 

एक संगठन में डेटाबेस के लिए Trained Technical Staff जैसे कि Database Administrator, Application Programmers आदि की आवश्यकता होती है, जिसके लिए संगठन को इन व्यक्तियों को एक अच्छे वेतन का भुगतान करना पड़ता है जिससे प्रणाली की लागत बढ़ जाती है। 

[5] Database Failure 

अधिकांश संगठन में सभी Data एक ही Database में एकीकृत होता है। यदि Power off हो जाने के कारण Database विफल हो जाता है या डेटाबेस Storage Device पर ही Fail हो जाता है। तो हमारा सभी Valuable Data Loss हो सकता है या हमारी पूरी प्रणाली बंद हो सकती है।

| Privacy Policy