डेटाबेस के अवयव ( Components Of DBMS In Hindi )
आज हम डेटाबेस के अवयव के बारे में जानेगे | एक डेटाबेस विभिन्न प्रकार के अवयवों से मिलकर बना होता है। डेटाबेस का प्रत्येक अवयव Object कहलाता है।
प्रत्येक डेटाबेस फाइल में आप अपने Data को विभिन्न Tables में विभाजित कर सकते हैं, Form के माध्यम से Tables के डेटा को देख सकते हैं, नया डेटा जोड़ सकते हैं तथा Update भी कर सकते हैं, Queries के माध्यम से आवश्यकतानुसार सारणियों में से Data को खोज सकते हैं तथा पुनः प्राप्त कर सकते हैं और Report के माध्यम से Data का Analyse तथा Data को एक विशेष layout में Print कर सकते हैं।
डेटाबेस के अवयवों का विस्तार पूर्वक वर्णन निम्नानुसार है :-
1. Data
किसी वस्तु, व्यक्ति या समूह के बारे में किसी तथ्य अथवा जानकारी को डेटा (Data) कहा जाता है। किसी व्यक्ति का नाम, किसी वस्तु का वजन तथा मूल्य, किसी कक्षा के विद्यार्थियों की उम्र आदि ये सभी Data के उदाहरण हैं।
2. Information
जब किसी Data को सार्थक तथा उपयोगी बनाने के लिए संसाधित, व्यवस्थित, संरचित किया जाता है, तो उसे हम सूचना (Information) कहते हैं। संक्षेप में, Data, Database में Store मूल्यों को Refer करता है, जबकि Information उन मूल्यों से निकाले गए निष्कर्ष या अर्थ को संदर्भित करती है।
3. Table
DBMS में सारा डाटा Tables में रखा जाता है. डाटा Store , Filter, Update , Create करना आदि सभी कार्य टेबल्स पर ही किये जाते है. टेबल्स Rows और Columns से मिलकर बनी होती है जिसमे डाटा स्टोर होता है|
4. Field
Tables के प्रत्येक column को Field कहते हैं, प्रत्येक Field का एक निश्चित नाम होता है, जिससे उसे पहचाना जाता है। प्रत्येक Field का नाम उस Field में Store होने वाले डेटा के प्रकार को बताता है। उदाहरण के लिए विद्यार्थी का Name, City, Country, Telephone No. आदि Field के नाम हो सकते हैं।
5. Record
Tables की प्रत्येक Rows को Record कहा जा सकता है। दूसरे शब्दों में, ‘One Record One Entity’ (जैसे कि वस्तु, व्यक्ति, आदि) से सम्बन्धित सभी Fields में उपस्थित Data। उदाहरण के लिए, आपके मित्रों के Name तथा Telephone No. वाले डेटाबेस की संरचना नीचे दिखाए गए Tables की तरह हो सकती है।
| Name | Telephone No. |
| Rakesh | 0123 |
| Ridhi | 4567 |
| Hradesh | 7869 |
| Hari | 4123 |
| Kamal | 8445 |
आप देख सकते हैं कि दी गई सारणी में दो Field हैं- Name. Telephone_No. और पाँच Record है।
उदाहरण के लिए (Hradesh, 7869) एक रिकॉर्ड है।
6. Queries
database के tables में से किसी प्रकार की data को निकालना Query कहलाता हैं जैसे आप एक ही City में रहने वाले Employee की सूचि निकालना चाहते है तो उसे Query कहेंगे ।
एक अन्य उदाहरण में यदि आप मेरठ शहर में रहने वाले मित्रों की सूची निकालनी चाहें, तो इसे एक Queries कहेंगे। Queries आपकी आवश्यकतानुसार डेटा को निकालने के लिए आवश्यक Fields, शर्ते, सारणी का नाम आदि को प्रदर्शित करती है। किसी Queries के उत्तर में जो Informations या Record Database से निकाले जाते हैं, उसे उस Queries का Dynaset कहते हैं।
7. Forms
यद्यपि आप table में Data को Store कर सकते हैं तथा सुधार भी सकते हैं, लेकिन table में डेटा को Store करना तथा सुधारना आसान नहीं होता है। इस समस्या को Form की सहायता से दूर कर सकते हैं। Form आपकी Screen पर एक ऐसी Window होती है, जिसकी सहायता से आप किसी सारणी में भरे गए डेटा को देख सकते हैं, सुधार सकते हैं और नया Data Add भी सकते हैं, सामान्यतः Form एक समय पर एक Record को देखने तथा सुधारने के लिए प्रयोग किया जाता है।
8. Reports
जब आप डेटाबेस के रिकॉर्ड को On Paper पर प्रिंट करते है तो उसे रिपोर्ट कहते है | Database की सहायता से यूजर अपनी आवश्यकता अनुसार डाटा बेस से डाटा सेलेक्ट कर चंद सेकेण्ड में ही रिपोर्ट्स क्रिएट कर सकता है |
