डीबीएमएस के प्रकार ( Types of DBMS in Hindi )

Database management system कई प्रकार के होते हैं। इन्हें इनके कार्य क्षमता अनुसार विभिन्न भागों में विभाजित किया गया है जैसे कि data base में data logically कैसे Store, organise and manipulate किया जा सकता है। इसी तरीके से DBMS को विभिन्न कैटेगरी में बांटा गया है।
- Relational database
- Network database
- Object oriented database
- Document database
- Hierarchical database
[1] Relational Databases
इस तरह के डेटाबेस में कई तरह के data set को जोड़ा जाता है। जिसमें table, record , row and column द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इस तरह के डेटाबेस में tabular form की मदद से प्रत्येक Column एक attribute को प्रत्येक row, record को प्रत्येक field, data of value को represent करते हैं।
Relational database में data को विभिन्न Row and column, table के रूप में संरक्षित एवं व्यवस्थित करता है । इस तरह के पंक्तियों को record या tuples भी कहा जाता है।
[2] Network database
Network database एक ऐसा database है जो multiple records या tuples को एक साथ एक जगह link करने की अनुमति प्रदान करता है। इस तरह के मॉडल को आप एक उल्टे पेड़ structure की तरह भी देख सकते हैं। Network database संस्थाओं के बीच में connection बनाने के लिए network structure का उपयोग करता है। इसका ज्यादातर उपयोग digital computer पर किया जाता है।
Network database model का अविष्कार Charles Bachman नए साल 1969 में किया था।
[3] Object oriented database
ODBMS object oriented database के लिए एक संक्षिप्त नाम है। यह एक ऐसा data model है, जिसमें data को object के रूप में संग्रहित किया जाता है। ODBMS में object को वास्तविक दुनिया की इकाई और class को वस्तुओं का एक collection कहा जाता है। जोकि object oriented programming के मूल सिद्धांतों का पालन करती है।
Object oriented data model के 3 भाग होते हैं, जिनमें है,
- Object structure
- Object class
- Object identification
[4] Document Database
Document oriented database, या document Store एक कंप्यूटर प्रोग्रामिंग है, जिसका इस्तेमाल document oriented information को संग्रहित करने, पुनः प्राप्त करने, maintain करने और design करने के लिए किया जाता है। Document database को semi structured data के नाम से भी जाना जाता है।
Document database ,NoSQL डेटाबेस की एक प्रमुख श्रेणी है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे document database के नाम से ही जानते हैं। XML database, डॉक्यूमेंट डाटाबेस कि एक subclass होती है।
[5] Hierarchical Database
Hierarchical Database model में data को tree structure के रूप में represent किया जाता है। इसमें हर एक रिकॉर्ड के लिए single parent और उसमें कई child हो सकते हैं।
Hierarchical Database model को एक उदाहरण से समझते हैं। किसी भी बच्चे के रिकॉर्ड में केवल एक माता-पिता होते हैं। जबकि प्रत्येक माता-पिता के रिकॉर्ड में एक या एक से अधिक बच्चे के रिकॉर्ड हो सकते हैं। एक Hierarchical डेटाबेस से डाटा प्राप्त करने के लिए पूरे पेड़ को root node से शुरू करने की आवश्यकता होती है।
इस मॉडल को 1960 के दशक में IBM द्वारा बनाया गया पहला डाटा बेस मॉडल में से एक में गिना जाता है।