Computer Operator And Programming Assistant

Database

 एक्सल विण्डो के भाग (PARTS OF EXCEL WINDOW)



एम.एस एक्सल विण्डो के निम्नलिखित प्रमुख भाग होते है जैसा कि निम्न चित्र में प्रदर्शित किया गया है

 

1.       फाइल टैब (File Tab) - एक्सेल शीट में सबसे ऊपर बाए कोने में बने बटन को फाइल टैब कहते है | इस बटन को क्लिक करने पर ऑफिस मेन्यू खुल जाता है जिसमें ओपन (Open), सेव (Save). सेव ऐज (Save as), प्रिन्ट (Print), क्लोज (Close) एवं ऐक्जिट (Exit) आदि ऑप्शन मिलते हैं।

 

2.       क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar) - यह ऑफिस बटन के बाद एक छोटा-सा टूलबार होता है जिसमें कुछ सामान्य एवं अधिकतम उपयोग में लाए जाने वाले कमाण्ड्स के शॉर्टकट उपलब्ध होते हैं। जैसे- सेव (Save), अनडू (Undo), रीडू (Redo) आदि। इस टूलबार को आवश्यकतानुसार कस्टमाइज भी किया जा सकता है।

 

3.       रिबन (Ribbon) - यह पुराने संस्करणों के मेन्यूबार एवं टूलबार की एक संयुक्त पट्टी (Ribbon) होती है जिसमें होम (Home) मेन्यू से लेकर व्यू (View) मेन्यू तक के सभी टैब श्रेणीबद्ध व्यवस्थित होते हैं। इन सभी टैबों (Tabs) में विविध प्रकार के बटन, लिस्ट एवं कमाण्ड उपलब्ध होते हैं।

 

4.       नेम बॉक्स (Name Box) - यह सक्रिय सैल के एड्रेस को प्रदर्शित करता है।

 

5.      फॉर्मूला बार (Formula Bar) - यह बाईं तरफ सक्रिय सैल के एड्रेस को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उस सैल के कन्टेन्ट (Content) को भी प्रदर्शित करता है।

  

6.       वर्कशीट एरिया (Worksheet Area) - यह यह क्षेत्र (Area) होता है जहां यूजर सैल में डाटा टाइप करता है। यह क्षेत्र रो (Row) एवं कॉलम (Column) में विभाजित रहता है। प्रत्येक सैल के चारों ओर लाइनें होती हैं जिन्हें ग्रिड लाइनें कहते हैं।

 

7.       शीट टैब (Sheet Tab) - एक्सल में डिफॉल्ट रूप से तीन ब्लैन्क वर्कशीट टैब होते हैं। यूजर आवश्यकतानुसार किसी भी टैब को चुनकर उस पर कार्य कर सकता है।

 

8.       स्टेटस बार (Status Bar) - इस बार पर किए जा रहे कार्यानुसार संदेश दिखाई देता है जैसे सैल में प्रवेश करते ही रेडी (Ready), सैल में नया डाटा टाइप करते समय एन्टर (Enter) तथा पुरानी एन्ट्री में परिवर्तन करते समय एडिट (Edit) दर्शाया जाता है। यह व्यू (View) एवं जूम (Zoom) को परिवर्तित करने के लिए शार्टकट भी प्रदर्शित करता है।

 

9.       जूम कन्ट्रोल (Zoom Control) - यह एक्सल की स्क्रीन को जूम-इन (Zoom-in) एवं जूम आउट (Zoom-out) के लिए उपयोग में लाया जाता है।

| Privacy Policy