नई वर्कबुक
खोलना Opening a
New Workbook
जब हम MS-Excel प्रारम्भ करते हैं, मुख्य विण्डो में एक नई वर्कबुक स्वतः खुली होती है। सामान्यतया नई वर्कबुक Book 1. Book 2, Book 3 के नाम से प्रदर्शित होती है तथा बाद में आप अपनी आवश्यकतानुसार इसके नाम को परिवर्तित कर सकते हैं। एक वर्कबुक में sheet1, sheet2, sheet3 नाम की तीन वर्कशीट जुड़ी होती है। यदि मुख्य विण्डो में पुरानी एक्सेल फाइल खुली हुई है तथा आप नई वर्कबुक खोलना चाहते हैं, इसके लिए निम्न स्टेप्स का प्रयोग करें
1. File मेन्यू के New विकल्प पर क्लिक करें। इससे विण्डो
के दाईं ओर उपलब्ध टेम्पलेट प्रदर्शित होंगे। यहाँ से आप किसी एक टेम्पलेट को सिलेक्ट
कर सकते हैं। जब आप किसी एक टेम्पलेट पर क्लिक करेंगे, उसका प्रीव्यू विण्डो के दाईं ओर
प्रदर्शित हो जाएगा।
2. सामान्य वर्कबुक के लिए Black workbook को सिलेक्ट करें तथा create बटन पर क्लिक करें।
3. नई वर्कबुक क्रियेट हो जाएगी तथा उस वर्कबुक की खाली वर्कशीट खुल जाएगी।
मौजूद
वर्कबुक को खोलना Opening
an Existing Workbook
मौजूद वर्कबुक खोलने के लिए निम्न स्टेप्स का प्रयोग करें
1. File मेन्यू के Open कमाण्ड को सिलेक्ट करें, जिससे Open डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होगा।
2. जिस फाइल को आप खोलना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें।
3. Open बटन पर क्लिक करें।
स्प्रेडशीट
को सेव करना Saving
Spreadsheet
जब यूज़र वर्कशीट में कार्य पूरा कर लेते हैं, तो इसके बाद बाहर आने से पूर्व
अपने कार्य को सेव करना आवश्यक होता है। इसके लिए निम्न क्रियाएँ होती हैं
1. File
Save क्लिक करने
पर Save As डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है।
2. इस डायलॉग बॉक्स में, उस फोल्डर का नाम चुना या प्रविष्ट
कराया जाता है, जिसमें उस फाइल को संगृहीत (Store) किया जाना है।
3. File
name बॉक्स में फाइल
का नाम लिखने के बाद Save बटन पर क्लिक करने पर फाइल सेव हो
जाती है।
इसके
अतिरिक्त, यदि फाइल को किसी अन्य नाम से
संगृहीत करना हो, तो File Save As बटन पर क्लिक करते हैं, ऐसा करने से उपरोक्त डायलॉग बॉक्स प्राप्त होता है व
शेष प्रक्रिया पूर्व की भाँति होगी।
