कैलकुलेटर ( Calculator )
सामान्य और वैज्ञानिक गणनाओं के कार्यों को करने के लिए Windows कैलकुलेटर की सुविधा उपलब्ध कराता है। इस प्रोग्राम में दो प्रकार के कैलकुलेटर Standard Calculator एवं Scientific Calculator होते हैं। इनकी सहायता से आप गणितीय गणनाओं को करके प्राप्त परिणाम को अपने डॉक्युमेण्ट में शामिल कर सकते हैं।
कैलकुलेटर प्रारम्भ करना Starting Calculator कैलकुलेटर को प्रारम्भ करने के स्टेप्स निम्न हैं -
1. Start बटन को क्लिक करते हैं, जिससे स्टार्ट मेन्यू खुल जाता है।
2. स्टार्ट मेन्यू में उपलब्ध सर्च विकल्प में Calculator टाइप करते है ।
3. स्क्रीन पर प्राप्त Calculator विकल्प को माउस प्वॉइण्टर की सहायता से सेलेक्ट करते है ।
4. Calculator विकल्प को क्लिक करके Standard Calculator प्रारम्भ हो जाता है।
5. इस कैलकुलेटर को Scientific Calculator में बदलने के लिए View मेन्यू में जाकर Scientific Calculator विकल्प को क्लिक करते हैं।
