Data क्या है?
आप कोई भी background से क्यूँ न हो, हम सभी ने कभी न कभी तो data शब्द का इस्तमाल जरुर किया होगा. लेकिन उसके वाबजूद भी हमारे मन में कई बार ये सवाल जरुर उठता है की आखिर में ये Data क्या है, और सभी जगहों में इस data को इनता ज्यादा महत्वपूर्ण क्यूँ माना जाता है।
डेटा किसी भी information का एक छोटा सा हिस्सा होता है।‘data’ शब्द , ‘datum’ का plural होता है यह किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान से जुड़ा हुआ कोई तथ्य (fact) हो सकता है।
जैसे: आपका नाम, आपकी उम्र, ऊंचाई, वजन, मोबाइल नंबर आदि आपसे जुड़े हुए डेटा हैं।
डेटा अलग-अलग कई प्रकार के फॉर्मेट में हो सकते हैं जैसे टेक्स्ट, नंबर, इमेज, फाइल आदि।
जब इन्हीं डेटा को किसी विशेष फॉर्म में प्रोसेस किया जाता है तो वह इनफार्मेशन बन जाता है।
Information क्या है?
Information एक ऐसा प्रकार का data होता है जिसे की कुछ इस प्रकार से process किया गया होता है की वो उस person के बहुत ही meaningful होता जो की इसे receive करते हैं। ये कोई भी चीज़ हो सकता है जिसे की communicate किया जा सके।
जहाँ Data raw facts को कहा जाता है वहीँ information processed data को कहा जाता है।
उदहरण के लिए किसी class के students के subject marks, roll number, age, rank इत्यादि को data कहा जा सकता है।
वहीँ अगर आपको कहा जाये की उन students में से best 5 students के maths के marks को लाया जये तब आपको पहले उन students के सभी data को categorize करना होगा और फिर उसे process कर ही आप मांगे गए data को प्रदान कर सकते हैं। यहीं data जो आप results के तौर पर पाते हैं उसे information कहते हैं।
Information बहुत ही organized और classified data होता है, जिसकी receiver के लिए कुछ meaningful values होती है। Information एक प्रकार का processed data होता है जिसके ऊपर decisions और actions based होते है।
डाटा और सूचना(data and information)
- data और सूचना (information) परस्पर संबंधित होती हैं वास्तव में इनको बोलचाल की भाषा में अक्सर एक-दूसरे के स्थान पर गलती से प्रयोग किया जाता है ।
- डाटा एक set से संबंधित गुणात्मक(qualitative) अथवा मात्रात्मक(quantitative) variables के मान को दर्शाता है।
- यह numbers, letters अथवा characters के set के रूप में होती है |
- इन्हें अक्सर माप (measurement) के माध्यम से एकत्र किया जाता है |
- data computing अथवा data processing में डाटा को एक स्ट्रक्चर जैसे tabular data, data tree, data graph आदि द्वारा रिप्रेजेंट किया जाता है ।
- आमतौर पर डाटा, कच्चे डाटा (raw data) अथवा असंसाधित डाटा(unprocessed data) को दर्शाता है ।
- एक बार जब डाटा विश्लेषित हो जाता है तो सूचना के रूप में माना जाता है |
किसी एक विशिष्ट फैक्ट अथवा परिस्थिति के विषय में भेजा अथवा प्राप्त किया गया knowledge सूचना कहलाती है सूचना symbols की एक sequence होती है जिसकी व्याख्या एक मैसेज के रूप की जा सकती है यह किसी निश्चित बात के बारे में ज्ञान प्रदान करती है सूचना को संकेतों(signs) के रूप में रिकॉर्ड किया जा सकता है और signals के रूप में ट्रांसफर किया जा सकता है ।
मूल रूप से डाटा plain facts है जबकि सूचना दी जाने वाली जानकारी है एक बार डाटा को किसी दिए गए संदर्भ के अनुरूप संसाधित अथवा process, व्यवस्थित(organized), structured अथवा प्रस्तुत किया जाता है तो यह उपयोगी हो जाता है और यह सूचना में परिवर्तित हो जाता है ।
डाटा और सूचना के मध्य कुछ अंतर निम्नलिखित होती है
- डाटा का प्रयोग कंप्यूटर सिस्टम में input के रूप में किया जाता है जबकि सूचना डाटा का output होता है ।
- डाटा और असंसाधित तथ्यों (unprocessed fact) के आंकड़े होते हैं जबकि सूचना संसाधित डाटा (processed data) होता है ।
- डाटा सूचना पर निर्भर नहीं होती है जब की सूचना डाटा पर निर्भर होती है ।
- डाटा विशिष्ट नहीं होती है जबकि सूचना विशिष्ट होती है ।
- डाटा एक single unit होती है जबकि अर्थपूर्ण जानकारी वाला डाटा का समूह सूचना कहलाती है ।
- डाटा का कोई अर्थ नहीं होता है जबकि सूचना का कोई तार्किक अर्थ होता है ।
- डाटा कच्चा माल है जबकि सूचना तैयार उत्पाद है ।
डाटा के प्रकार
Programming की बात करें तब data type को हम कह सकते हैं की, यह एक classification होता है जो की ये specify करता है की किस type की value एक variable के पास है और कोन से प्रकार के mathematical, relational या logical operations उनपर apply किया जायेगा जिससे कोई भी error नहीं होगा.
उदहरण के लिए, एक string ऐसा data type है जिसका इस्तमाल text को classify करने के लिए किया जाता है वहीँ एक integer ऐसा data type है जिसका इस्तमाल whole numbers को classify करने के लिए किया जाता है.
| Data Type | कहाँ इस्तमाल होता है | उदाहरण |
| String | Alphanumeric characters | hello world ram gopal123 |
| Integer | Whole numbers | 74 124 99009 |
| Float (floating point) | Number जिसमें की एक decimal point हो | 9.15 5.06 0.193 |
| Character | Text को numerically Encoding encoding करने के लिए | 97 (in ASCII 97 is a lower case ‘a’) |
| Boolean | logical values को represent करता है | TRUE FALSE |
वहीँ इसके अलावा भी कई और प्रकार के data होते हैं. जिनके बारे में मैंने नीचे बताया हुआ है.
संख्यात्मक (Numerical) Data
इस तरह के Data में 0-9 तक की संख्याए यानी Decimal Numbers रहते हैं. Computer में खासकर इसी numerical data का ही इस्तमाल होता है. Excel sheet में हम data के तोर पर numerical data का ही इस्तमाल करते हैं.
अक्षर (Alphabetic) Data
किसी भी तरह की वर्णमाला चाहे Hindi के (क, ख, ग) या इंग्लिश के (A, B, C) हो वो सभी इसी Alphabetic Data के अंतर्गत आते हैं.
चिन्हात्मक (Alpha Numeric) Data
सुनने में जैसा लगता है ठीक वैसे ही ये data में सभी प्रकार के चिन्ह जैसे @, #, $ आदि आते हैं.
ऑडियो Data | ध्वनि (Audio data)
ये Data में सभी प्रकार के गाने, Recording आदि होते हैं जो ऑडियो फॉर्मेट जैसे MP3, WAV, format में इस्तमाल किये जाते हैं.
विडियो Data | चलचित्र (Video data)
इस प्रकार के Data में सभी प्रकार की विडियो होते हैं और वो video format जैसे की MP4, MKV आदि format में इस्तमाल किये जाते हैं.
Graphical Data | रेखाचित्र
इस तरह के Data के अंतर्गत Images, pictures, Graphical Data आदि JPG, PNG format में इस्तमाल किये जाते हैं.
