Computer Operator And Programming Assistant

Database

डेटाबेस क्या है? (What is Database ?)

डेटाबेस कई सारे डेटा का एक समूह होता है। इन डेटा को डेटाबेस में एक व्यवस्थित तरीके से स्टोर किया जाता है। ताकी जरुरत पड़ने पर इन्हें आसानी से access किया जा सके। इसके लिए किसी विशेष software या प्रोग्राम का उपयोग किया जाता है।


आपने Microsoft Office Excel का उपयोग किया होगा जहाँ पर हम डाटा स्टोर करने के लिए एक टेबल का उपयोग करते हैं जिसे हम अलग-अलग कई सारे कॉलम में डिवाइड करते हैं ताकि हमारा काम आसान हो सके।


ठीक इसी तरह डेटाबेस में भी डेटा को एक table में स्टोर किया जाता है जिसमे कई सारे columns और rows होते हैं जिनकी वजह से उन्हें access करना आसान हो जाता है।


एक डेटाबेस के अंदर ऐसे कई सारे tables हो सकते हैं।


इन्टरनेट पर मौजूद ऐसे कई सारे dynamic websites हैं जो database का उपयोग करते हैं।


उदाहरण के लिए आप फेसबुक को ही ले लीजिये, जिसपर यूजर के बारे में कई सारे data जैसे उनका नाम, मोबाइल नंबर, profile pictures, friends, messages, posts, status आदि सभी details सर्वर में उपस्थित database में ही स्टोर रहते हैं।


ठीक इसी तरह ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे Flipkart, Amazon आदि की हम बात करें तो वहां पर भी इसका उपयोग होता है। कस्टमर की जानकारी, product detail से लेकर हर एक जानकारी डेटाबेस में ही stored रहते हैं।


डेटाबेस का उपयोग कहाँ-कहाँ होता है?


इसके कई सारे examples हो सकते हैं और सभी के बारे में बता पाना काफी मुश्किल काम है। हम नीचे कुछ उदाहरण दे जहाँ पर डेटाबेस का उपयोग होता है:


ऑनलाइन विडियो स्ट्रीमिंग: चाहे आप Youtube पर विडियो देखते हों या Netflix पर अपनी मनपसंद वेब सीरीज देखते हों हर विडियो स्ट्रीमिंग साईट अपने डाटा को मैनेज करने के लिए डेटाबेस का उपयोग करता है जहाँ पर विडियो के details से लेकर देखने वाले users का भी जानकारी स्टोर होती है।


ऑनलाइन गेमिंग: क्या आपने PUBG गेम खेला है? अगर हाँ तो आपने देखा होगा की एक साथ कई millions user गेम खेल रहे होते हैं, क्या आपने सोचा है की इतने सारे users और उनके नाम से लेकर उनकी गेमिंग हिस्ट्री कैसे मैनेज की जाती होगी? जाहिर सी बात है यहाँ भी डेटाबेस का उपयोग हो रहा है और इसके बिना यह संभव नही है।


शेयर मार्केट: स्टॉक मार्केट में सैकड़ों कम्पनियाँ रजिस्टर्ड हैं और इनके शेयर हर सेकंड में ऊपर-नीचे होते रहते हैं। यहाँ हर दिन अरबों रूपए से भी ज्यादा के लेन-देन होते हैं। इन सबके हिसाब कहाँ रहते होंगे? यहाँ भी डेटाबेस के बिना काम नही चलने वाला।


आधार कार्ड: आपने भी आधार कार्ड बनवाया ही होगा इस दौरान आपका नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, यहाँ तक की आपकी उँगलियों के निशान से लेकर आपके आँखों की रेटिना के निशान जैसे हर प्रकार की जानकारियां आपको देनी पड़ी होंगी। आपको क्या लगता है ये सारी जानकारियां कहाँ और कैसे रखी गयी होंगी। यहाँ भी डेटाबेस की जरुरत पडती है।


रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम: टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की लाइव स्टेटस की जानकारी किसी डेटाबेस में ही रखे जाते हैं।


फ्लाइट रिजर्वेशन: रेलवे की तरह यहाँ भी फ्लाइट की हर एक जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए DB की जरुरत पड़ती है।


बैंकिंग: हम रोजाना बैंकों के माध्यम से हजारों लेन-देन करते हैं और हम बिना बैंक जाए केवल एक मोबाइल एप्प से ऐसा कर सकते हैं। तो कैसे बैंकिंग इतनी आसान हो गई है कि हम घर बैठे पैसा भेज या प्राप्त कर सकते हैं। यह सब डेटाबेस की वजह से ही संभव है जो सभी बैंक लेनदेन का मैनेजमेंट करता है।


सोशल मीडिया: हम सभी फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस जैसे सोशल मीडिया वेबसाइट पर हैं ताकि हम अपने विचारों को साझा कर सकें और अपने दोस्तों के साथ जुड़ सकें। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों उपयोगकर्ताओं ने साइन अप किया है। लेकिन उपयोगकर्ताओं की सभी जानकारीयां कैसे संग्रहीत की जाती है और हम अन्य लोगों से कैसे जुड़ पाते हैं, हाँ यह भी database का ही कमाल है।


ईमेल: आपके पास कम से कम एक ईमेल आईडी जरुर होगी। आप इसी ईमेल के जरिये बड़ी आसानी से सन्देश भेज पाते हैं। क्या आपको पता है ईमेल आईडी पर इतने सारे emails को कैसे manage किया जाता है? जी हाँ, यह काम भी डेटाबेस के बिना लगभग असंभव है।


ऑनलाइन शौपिंग वेबसाइट: इसका उदहारण तो हमने ऊपर ही दे दिया है। आप किसी ई-कॉमर्स साईट से कुछ भी खरीदें उसकी जानकारी सालों-साल तक सुरक्षित रहती है जिसे आप अपनी शौपिंग हिस्ट्री में कभी भी देख सकते हैं।


कॉलेज/ यूनिवर्सिटीज: स्टूडेंट से लेकर कर्मचारियों की हर एक जानकारियाँ डेटाबेस में ही रखे जाते हैं क्योंकि यह आसान और सुरक्षित है।


लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम: मेम्बरशिप डिटेल, किसने कौन सी बुक पढ़ी, किताबों की जानकारियाँ जैसी हर एक डाटा महत्वपूर्ण है जिन्हें DB पर सुरक्षित रखा जाता है।


हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम: हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और अन्य स्टाफ से लेकर मरीज और उनकी बिमारियों से जुड़े डाटा भी कहीं न कहीं सहेज कर रखे जाते हैं।


टेलीकम्यूनिकेशन: कोई भी दूरसंचार कंपनी बिना डेटाबेस सिस्टम के अपने व्यवसाय के बारे में सोच भी नहीं सकता। इन कंपनियों को कॉल डिटेल और मासिक बिल जैसी हर एक जानकारियां अपने पास रखनी होतीं हैं। इन सबके अलावा और भी कई सारे जगह हो सकते हैं जहाँ database का उपयोग होता है। यदि आपको पता है तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

| Privacy Policy