डेटाबेस के प्रकार ( Types of Database in Hindi ) -
1. Distributed Database -
यह एक प्रकार का डेटाबेस होता है जो कि एक ही सिस्टम तक सीमित नहीं होता है यह नेटवर्क में बहुत सारें sites या computers में फैला रहता है।
दूसरे शब्दों में कहें तो, "distributed database बहुत सारें interconnected databases का एक collection होता है जो कि अलग अलग locations पर फैले रहते है और ये आपस में कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से communicate करते है।
2. Relational Database -
इस प्रकार के डेटाबेस में relationship को table के रूप में define किया जाता है. इसमें data को relations अर्थात tables में स्टोर किया जाता है तथा प्रत्येक relation में rows तथा columns होते है। relational model टेबल्स का एक समूह होता है जिसमें डेटा तथा रिलेशनशिप को specify किया जाता है।
3. Object-oriented Database -
इस प्रकार के डेटाबेस में डाटा objects के रूप में स्टोर होता है. एक ऑब्जेक्ट real-world entity होती है यह डेटाबेस object-oriented programming के rules का पालन करता है. यह मॉडल object oriented programming languages जैसे:- python, java, VB.net तथा pert आदि के साथ कार्य करता है इसका निर्माण 1980 के दशक में किया गया था।
4. Data Warehouse -
यह एक प्रकार का डेटाबेस है जिसका उपयोग आमतौर पर अलग-अलग sources से business data को collect ओर analyze करने के लिए किया जाता है।
डाटा वेयरहाउस कई प्रकार के resources से प्राप्त जानकारी को एक स्थान में एकत्रित करता है जिसे repository कहते है। इसमें सारी information एक ही schema में स्टोर की जाती है। एक बार collect हुआ डेटा लम्बे समय तक store रहता है और वह तम्बे समय तक access किया जा सकता है।
5. NoSQL database
यह एक non-relational database है. इसमें डाटा को un-structured और semi-structured तरीके से स्टोर किया जाता है. यह डेटाबेस बहुत ज्यादा popular हो रहा है. इसका प्रयोग developers ज्यादा करते हैं क्योंकि यह complex application के लिए सही काम करता है।
6. Graph Database -
यह डेटाबेस data को store करने के लिए graph theory का उपयोग करता है. इस प्रकार के databases का ज्यादातर प्रयोग interconnection को analyze करने के लिए किया जाता है. उदाहरण के लिए graph database का प्रयोग social media से customers की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
7. Network database -
इस डेटाबेस में data को एक network के रूप में स्टोर और एक्सेस करते है. यह बहुत ही कठिन डेटाबेस स्ट्रक्चर है. इसमें एक ज्यादा parent/child relationship होती है, इसका प्रयोग आजकल कम किया जाता है इसके स्थान पर relational database का प्रयोग किया जाता है।
8. Hierarchical Database -
इस डेटाबेस में डेटा को tree की तरह के structure में organize किया जाता है, जिसमें केवल एक ही root होता है इसमें डेटा को records की तरह store किया जाता है जो कि एक दूसरे से जुड़े रहते हैं।
