एमएस- विण्डोज के संस्करण ( Versions of MS-Windows )
एमएस-विण्डोज़ के कुछ मुख्य संस्करण निम्नलिखित हैं -
विण्डोज़ एनटी
Windows NT-New Technology
विण्डोज़ एनटी माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया ऑपरेटिंग सिस्टम्स के परिवार का अंग है जो वर्ष 1993 में प्रस्तुत हुआ था। यह विशेष रूप से उपयोगकर्ताओं की सहायता के लिए नेटवर्क वर्कस्टेशन क्षमताओं पर बेहतर नियन्त्रण की पेशकश के लिए बनाया गया था।
विण्डोज़ 95
Windows 95
विण्डोज़ 95, एक ग्राफ़िकल यूज़र इण्टरफेस पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह 24 अगस्त, 1995 को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा रिलीज किया गया था।
विण्डोज़ 98
Windows 98
विण्डोज़ 98 माइक्रोसॉफ्ट द्वारा 25 जून, 1998 को रिलीज़ किया गया, यह एक ग्राफ़िकल ऑपरेटिंग सिस्टम है। विण्डोज़ 98 के ऑपरेटिंग सिस्टम में कुछ सुधारों के बाद विण्डोज़ 98 एस ई को 5 मई, 1999 को रिलीज़ किया गया था। विण्डोज़ 98 के पहले संस्करण में प्रोग्रामिंग की कई त्रुटियाँ थीं, लेकिन बाद में विण्डोज़ 98 के दूसरे संस्करण में इन त्रुटियों को सही कर दिया गया था।
विण्डोज़ एमई
Windows ME-Millennium Edition
विण्डोज़ एमई (मिलेनियम एडिशन), विण्डोज़ 95 और विण्डोज़ 98 का सक्सेसर (Successor) है। यह वर्ष 2000 में प्रस्तुत किया गया था। यह ऐतिहासिक प्रोग्रामिंग त्रुटियों से ग्रस्त था।
विण्डोज़ 2000
Windows 2000
यह माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज़ एनटी लाइन के ऑपरेटिंग सिस्टम का भाग है और 17 फरवरी, 2000 को रिलीज़ हुआ था। विण्डोज़ 2000 क्लाइण्ट और सर्वर कम्प्यूटर पर प्रयोग के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। विण्डोज़ 2000 के चार संस्करण जारी किए गए थे -प्रोफेशनल सर्वर, एडवान्स्ड सर्वर और डेटासेण्टर सर्वर।
विण्डोज़ XP
Windows XP
माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज़ एक्सपी विशेषतया होम कम्प्यूटिंग और बड़े ऑर्गेनाइज़ेशन के लिए 25 अक्टूबर, 2001 में रिलीज किया गया था। विण्डोज़ XP के दो लोकप्रिय वर्ज़न्स विण्डोज़ एक्सपी होम एडिशन और विण्डोज़ एक्सपी प्रोफेशनल थे।
विण्डोज़ विस्टा
Windows Vista
यह घर और व्यापार में प्रयोग किए जाने वाले डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट, पीसी और मीडिया सेण्टर पीसी सहित निजी कम्प्यूटर पर प्रयोग के लिए माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया एक ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह 30 जनवरी, 2007 को जारी किया गया था।
विण्डोज़ 7
Windows 7
विण्डोज़ 7 माइक्रोसॉफ्ट द्वारा पर्सनल कम्प्यूटरों के लिए निर्मित विण्डोज़ ऑपरेटिंग सिस्टमों की श्रृंखला का एक सर्वप्रचलित संस्करण है। विण्डोज़ 7, 22 अक्टूबर, 2009 को सामान्यतया प्रयोग के लिए उपलब्ध किया गया था। यह ऑपरेटिंग सिस्टम कम्प्यूटर के सॉफ्टवेयरों को नियन्त्रित करने और महत्त्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने की अनुमति प्रदान करता है।
विण्डोज़ 8
Windows 8
विण्डोज़ 8 माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रस्तुत विण्डोज़ श्रृंखला का ही रूप है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को 1 अगस्त, 2012 को प्रस्तुत किया गया और जनसाधारण के लिए 26 अक्टूबर, 2012 को रिलीज किया गया। यह ऑपरेटिंग सिस्टम कम्प्यूटर के सॉफ्टवेयरों को नियन्त्रित करने और महत्त्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने की अनुमति प्रदान करता है।
विण्डोज़ 10
Windows 10
यह माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज़ के नए संस्करण पर आधारित एक संचालन प्रणाली है, जिसे 30 सितम्बर, 2014 को प्रदर्शित किया गया व अक्टूबर, 2014 में बाजार में लाया गया। यह अन्य संचालन प्रणाली के अपेक्षाकृत अधिक जल्दी खुलता है।
विण्डोज़ 11
Windows 11
विंडोज 11 माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज एनटी ऑपरेटिंग सिस्टम की नवीनतम प्रमुख रिलीज है जिसे 24 जून, 2021 को घोषित किया गया था, और विंडोज 10 का उत्तराधिकारी है, जिसे 2015 में जारी किया गया था। विंडोज 11 को 5 अक्टूबर, 2021 को विंडोज अपडेट और विंडोज 11 इंस्टॉलेशन असिस्टेंट के माध्यम से विंडोज 10 चलाने वाले पात्र उपयोगकर्ताओ को मुफ्त अपग्रेड के रूप में दिया गया था।
