Computer Operator And Programming Assistant

Database

ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचय ( INTRODUCTION OF OPERATING SYSTEM )




ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोग्रामों का समूह है जो कम्प्यूटर के समस्त संसाधनों व समस्त कार्यों को संचालित करता है। यह एक मास्टर कन्ट्रोल प्रोग्राम है जो कम्प्यूटर के सभी भागों पर नियंत्रण रखता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम का मुख्य उद्देश्य कम्प्यूटर सिस्टम की कार्यकुशलता को बढ़ाना तथा सुविधाओं को बढ़ाना है तथा कम्प्यूटर के उपयोग को सरल बनाना है। ऑपरेटिंग सिस्टम को विभिन्न नाम दिए गए हैं जो इसके कार्य को इंगित करते हैं जैसे - मॉनीटर, सुपरवाइजर, कंट्रोलर, मास्टर कंट्रोल प्रोग्राम।

  • यह एक ऐसा सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो मनुष्य एवं एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के मध्य संवाद कराता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम कम्प्यूटर का एक महत्त्वपूर्ण अंग है, जो अन्य सभी प्रोग्रामों को कम्प्यूटर में क्रियान्वित करता है। कोई भी प्रोग्राम कम्प्यूटर मशीन के सम्पर्क में आने से पूर्व ऑपरेटिंग सिस्टम के सम्पर्क में आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम एक मास्टर कण्ट्रोल प्रोग्राम है, जो कम्प्यूटर का संचालन करता है एवं एक कुशल नियन्त्रक (Controller) की भूमिका निभाता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है, जो कम्प्यूटर सिस्टम के हार्डवेयर रिसोर्सेज (Resources); जैसे- मैमोरी प्रोसेसर और इनपुट/आउटपुट डिवाइसेज़ एवं सॉफ्टवेयर को नियंत्रित करता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम विशेष प्रोग्रामों का संग्रह (Collection) है। ऑपरेटिंग सिस्टम एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो कम्प्यूटर के विभिन्न अंगो को निर्देश देता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम यूज़र एवं कम्प्यूटर हार्डवेयर के मध्य एक इण्टरफेस की भाँति कार्य करता है। 

विण्डोज का पूरा नाम वाइड इण्टरएक्टिव नेटवर्क डेवलपमेन्ट फॉर ऑफिस वर्क सॉल्यूशन है। माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज, पर्सनल कम्प्यूटर के लिए माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित ऑपरेटिंग सिस्टम है। विश्व के लगभग 90% पर्सनल कम्प्यूटरों में माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज ऑपरेटिंग सिस्टम प्रयोग हो रहा है।

प्रयोग किए जाने वाले लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम (POPULAR OPERATING SYSTEMS IN USE) 

वर्तमान में कई तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम बाजार में उपलब्ध हैं। कुछ लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टमों के नाम निम्न प्रकार हैं

  1. Microsoft Windows 7
  2. Windows 8
  3. Ubuntu
  4. Windows XP Professional
  5. Macintosh OSX
  6. Windows 8.1
  7. Linux Minit
  8. Android
  9. Fedora
  10. Windows XP
  11. Red Hat Linux
  12. iOS 7
  13. Unix
  14. Solaris
  15. openSUSE
  16. Windows 10
  17. Windows 11
| Privacy Policy