Computer Operator And Programming Assistant

Database

ऑपरेटिंग सिस्टम के कार्य ( Functions of Operating System )




ऑपरेटिंग सिस्टम कम्प्यूटर के सफल संचालन की प्रक्रिया में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऑपरेटिंग सिस्टम से सम्बन्धित कार्य निम्नानुसार है –

प्रोसेस मैनेजमेन्ट Process Management
ऑपरेटिंग सिस्टम कम्प्यूटर की सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit-CPU) के मैनेजमेन्ट का कार्य करता है। इस मैनेजमेन्ट के द्वारा सभी प्रोग्राम एक-एक करके निष्पादित (Execute) होते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम सभी प्रोग्रामों के समय को सी.पी.यू. के लिए विभाजित कर देता है।

मैमोरी मैनेजमेन्ट Memory Management 
ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोग्राम के सफल निष्पादन के लिए मैमोरी मैनेजमेन्ट का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण कार्य करता है। कम्प्यूटर की मैमोरी में कुछ स्थान सुरक्षित रखे जाते हैं, जिनका विभाजन प्रोग्रामों के मध्य किया जाता है तथा साथ ही यह भी ध्यान रखा जाता है कि प्रोग्रामों को मैमोरी में अलग-अलग स्थान प्राप्त हो सके। ऑपरेटिंग सिस्टम का कार्य किसी भी प्रोग्राम के इनपुटिंग एवं आउटपुटिंग के समय आँकड़ों एवं सूचनाओं को अपने निर्धारित स्थान पर संग्रहित करना होता है।

इनपुट-आउटपुट डिवाइस मैनेजमेन्ट
Input-Output Device Management ऑपरेटिंग सिस्टम इनपुट यूनिट से डेटा को पढ़कर मैमोरी में उचित स्थान पर संग्रहित करने एवं प्राप्त परिणाम को मैमोरी से आउटपुट यूनिट तक पहुँचाने का कार्य करता है। प्रोग्राम लिखते समय कम्प्यूटर को केवल यह बताया जाता है कि हमें क्या इनपुट करना है और क्या आउटपुट देना है, शेष कार्य ऑपरेटिंग सिस्टम ही करता है।

फाइल मैनेजमेन्ट File Management
ऑपरेटिंग सिस्टम फाइलों को एक सुव्यवस्थित ढंग से किसी डायरेक्ट्री (Directory) में संगृहीत करने की सुविधा प्रदान करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम किसी प्रोग्राम के निष्पादन के समय, इसे सेकेण्डरी मैमोरी से पढ़कर प्राइमरी मैमोरी में डालने का कार्य करता है।

कार्य प्राथमिकता का चयन (Job Priority Selection) 
जब कम्प्यूटर पर एक से अधिक कार्यों को करने की रेकुएस्ट (Request) की जाए तो यह आवश्यकतानुसार कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करता है।

संचार (Communication)
ऑपरेटिंग सिस्टम, कम्प्यूटर सिस्टम व यूजर के मध्य संचार करने में सहायता प्रदान करता है।

सुरक्षा (Security) 
ऑपरेटिंग सिस्टम हमें डाटा की सुरक्षा प्रदान करता है। यह डाटा व अलग-अलग प्रोग्राम्स का, इस प्रकार प्रबंधन करता है कि वे एक दूसरे में दखल (Interfere) ना करें। कई ऑपरेटिंग सिस्टम, फाइल की सुरक्षा भी प्रदान करते हैं ताकि अवैध यूजर कम्प्यूटर पर लॉग इन नहीं कर सकें।

अन्य एप्लीकेशन प्रोग्रामों का संचालन (Execution of other Application Software) 
यह अन्य एप्लीकेशन प्रोग्राम जैसे MS- Office, Foxpro,Photoshop,Winrar,VLC आदि का संचालन करता हैं।

कमाण्ड इटंरप्रिटर (Command Interpreter) 
यह यूजर द्वारा दिए निर्देशों (Instructions) का अनुवाद मशीनी भाषा - कमाण्ड (Command) में करता हैं।

| Privacy Policy