Computer Operator And Programming Assistant

Database

 उद्देश्य के आधार पर ( On the Basis of Purpose )

किसी कम्प्यूटर की स्थापना का कोई विशेष उद्देश्य होता है। उद्देश्य के आधार पर कम्प्यूटर को निम्न दो वर्गों में बाँटा जाता है –


1. सामान्य उद्देशीय कम्प्यूटर General Purpose Computers

ये ऐसे कम्प्यूटर होते हैं, जिनमें प्राय: सभी प्रकार के कार्य करने की क्षमता होती है। दूसरे शब्दों में ऐसे कम्प्यूटर पर प्रायः सभी प्रोग्राम चलाए जा सकते हैं और विभिन्न प्रकार के कार्य किए जा सकते हैं, जैसे-पत्र या दस्तावेज तैयार करना, गणनाएँ करना, छोटे मोटे डाटा बेस तैयार करना इन्टरनेट का उपयोग करना आदि-आदि। आजकल पाए जाने वाले अधिकांश कम्प्यूटर इसी प्रकार के होते हैं। ऐसे कम्प्यूटरों का मूल्य कम और क्षमता सीमित परन्तु पर्याप्त होती है।


2. विशेष उद्देशीय कम्प्यूटर Special Purpose Computers

ये ऐसे कम्प्यूटर होते हैं, जो किसी विशेष कार्य के लिए तैयार किए जाते है और कार्य की आवश्यकता के अनुसार ही उसमें सीपीयू आदि आन्तरिक अवयव तथा बाहरी उपकरण जोड़े जाते हैं। कई बार इनमें एक से अधिक प्रोसेसर भी जोड़ दिए जाते हैं। उदाहरण के लिए मौसम का अनुमान लगाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला कम्प्यूटर इस उद्देश्य से बनाया जाता है कि वह अधिक-से-अधिक गणनाएँ कम से कम समय में कर सके।मल्टीमीडिया कम्प्यूटर भी विशेष उद्देशीय कम्प्यूटर होते हैं। इनका उपयोग संगीत तथा फिल्में तैयार करने या सम्पादित करने में किया जाता है। इनके अलावा जनगणना प्रक्षेपास्त्रों का निर्माण उपग्रह प्रक्षेपण शोध इन्जीनियरिंग, चिकित्सा, खनन, यातायात नियन्त्रण मोबाइल सेवा आदि में विशेष उद्देशीय कम्प्यूटरों का उपयोग किया जाता है।

| Privacy Policy