कम्प्यूटरों का वर्गीकरण Classification of Computers
कम्प्यूटर का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए किया जाता है। सभी कम्प्यूटरों की मूल डिजाइन समान होने के बाद भी अपने उद्देश्य एवं क्षमता के अनुसार कम्प्यूटर अनेक प्रकार के होते हैं। अत: कम्प्यूटरों को इनके डिजाइन आकार व क्षमता तथा उद्देश्य के आधार पर वर्गीकृत करना हो सुगम होगा।
आकार एवं क्षमता के आधार पर (According to Size and Capacity)
1. माइक्रो कम्प्यूटर (Micro Computer)
2. मिनी कम्प्यूटर (Mini Computer)
3. मेनफ्रेम कम्प्यूटर (Mainframe Computer)
4. सुपर कम्प्यूटर (Super Computer)
उद्देश्य के आधार पर (According to Purpose)
1. सामान्य उद्देशीय कम्प्यूटर (General Purpose Computer)
2. विशिष्ट उद्देशीय कम्प्यूटर (Special Purpose Computer)
अभिकल्पन / अनुप्रयोग के आधार पर (According to Design and Application)
1 एनालॉग (Analog)
2. डिजिटल (Digital)
3. हाइब्रिड (Hybrid)
