What is Microsoft Access In Hindi ? | माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस क्या है?

M.S. Access एक रिलेशनल डाटाबेस (RDBMS) पैकेज है जो सूचना कि एक बड़ी मात्रा को व्यवस्थित रूप से संग्रहित करता है एवं इसे उपयोगी बनाताहै। यह डाटा को श्रेणी के अनुसार अलग-अलग स्थानो पर स्टोर करके उनके बीच आपस में संबंध स्थापित करता है।
इसमें डाटा को table के रूप में संग्रहित किया जा सकता है। तथा इन्हे किसी भी क्रम में अलग किया जा सकता है तथा प्रिंट किया जा सकता है। उदाहरण के लिए किसी लाइब्रेरी का रिकार्ड कम्प्युटरीकृत किया जाता है, तब एक टेबल में बुक तथा मेम्बर का नाम लिखते है तथा दूसरी टेबल में बुक कि अन्य जानकारीया जैसे लेखक, प्रकाशन ,मुल्य आदि को रखा जा सकता है इसमें डाटा के आधार पर विभिन्न उपयोगो हेतु रिपोर्ट, क्वैरी ,फार्म, मेक्रो आदि भी तैयार किये जा सकते है |M.S. Access एक ऐसा एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जिसके माध्यम से किसी भी कम्पनी, संस्था आदि के बारे में हम ज्यादा से ज्यादा सुचनाओ को इकट्ठा कर सकते है तथा बाद में कोर्इ उस संस्था से संबंधित विशेष जानकारी प्राप्त कर सकता है।
M.S. Access अन्य DBMS टुल कि तुलना में आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है।
इसकी सबसे मुख्य विशेषता इस का GUI (Graphical User Interface) है जो किसी भी User के लिए आसान है।
DDL Compiler दिए गए निर्देशों के अनुसार Data Base की संरचना कम्प्यूटर की मेमोरी में बनाता है।
Advantages of MS Access | एमएस एक्सेस के लाभ :
M.S. Access कि सहायता से विभिन्न प्रकार के डाटाबेस को आसानी से कम्प्युटरीकृत किया जा सकता है जैसे लाइबे्ररी व्यवस्था, होटल व्यवस्था, संस्था व्यवस्था, लेन-देन का हिसाब, फोन डायरेक्टरी आदि। इसकी कुछ मुख्य विशेषताए निम्न है।
- आप व्यक्तिगत और कंपनी की जरूरतों के अनुसार एक्सेस को आसानी से कस्टमाइज़ कर सकते हैं
- आपको मैक्रोज़ की मदद से टेबल, क्वेरी, फॉर्म और रिपोर्ट बनाने और कनेक्ट करने की अनुमति देता है
- किसी भी प्रकार के फार्म तथा रिपोर्ट को सरलता से बनाया जा सकता है।
- इसमें डाटा को अन्य प्रारूप जैसे Excel, Outlook, Fox pro, SQL Server, Oracle आदि में इम्पोर्ट तथा एक्स्पोर्ट किया जा सकता है। यह डाटा को उसकी वर्तमान स्थिति पर लिंक करने कि क्षमता भी रखता तथा उसे देखने, परिवर्तित करने तथा रिपोर्ट करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता है।
- यह set database प्रारूप (MDB या ACCDB) में होता है|
- इसका database प्रारूप किसी भी एप्लीकेशन व डाटा को एक ही फाइल में रखता है।
- इसमें ऑफिस असिस्टेंट की सुविधा होती है जो समय-समय पर User को सहायता प्रदान करता है और एक्सेस द्वारा किये जा रहे काम कि स्थिति को बताता है।
- यह मजबूत और लचीला है, और यह किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्यालय या औद्योगिक डेटाबेस कार्यों को कर सकता है।
Disadvantages of MS Access | एमएस एक्सेस के नुकसान
- Microsoft Access डेटाबेस छोटे से मध्यम व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए उपयोगी है। हालांकि, यह बड़े आकार के संगठनों के लिए उपयोगी नहीं है |
- एमएस एसक्यूएल सर्वर या ओरेकल जैसे डीबीएमएस सिस्टम की तुलना में कम सुविधाए प्रदान करता है |
- आपके डेटाबेस की सभी जानकारी एक फ़ाइल में सहेजी जाती है। जिस कारण कई बार reports, queries और forms प्रयोग करने की क्षमता धीमी हो जाती है |
- तकनीकी तौर पर एक समय पर 255 उपयोगकर्ता इस पर एक साथ कार्य कर सकते है। हालांकि, वास्तविक दुनिया की सीमा केवल 10 से 80 उपयोगकर्ता है ( जो की आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे एप्लिकेशन के प्रकार के आधार पर निर्भर करती है ) |
- अन्य Microsoft प्रोग्रामों की तुलना में इसके लिए बहुत अधिक सीखने और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है |
How to Start Microsoft Access | माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस कैसे शुरू करें
एमएस एक्सेस शुरू करने के कई तरीके होते है | आज हम यहाँ विंडोज बटन की सहायता से एक्सेस शुरू करने के स्टेप देखेगे :-
Step 1) 'विंडोज' आइकन पर क्लिक करें।
आपको इंस्टॉल किए गए प्रोग्रामों की सूची मिल जाएगी।
Step 2) एक्सेस आइकन ढूंढें।
चेक करें और एक्सेस आइकन पर क्लिक करें।

Step 3) विंडोज की जाँच करें |
एमएस एक्सेस एप्लिकेशन विंडो दिखाई देगी।

Step 4) 'Esc' दबाएं।
इसके पश्चात् एमएस एक्सेस विंडोज़ एप्लिकेशन खुल जायेगा |
