कम्प्यूटर के गुण Characteristics of a Computer
कम्प्यूटर के मुख्य गुण निम्नलिखित है –
1. गति Speed
कम्प्यूटर पलभर में लाखों गणनाएँ कर सकता है। यह इतना तीव्र होता है कि एक सेकण्ड में हजारो-लाखों गणितीय क्रियाएँ एक साथ कर सकता है अर्थात् कम्प्यूटर में ऑफड़ों को तीव्र गति से संसाधित किया जा सकता है।
2. शुद्धता Accuracy
कम्प्यूटर कठिन से कठिन प्रश्न का भी बिना किसी त्रुटि के परिणाम निकाल देता है। इसमें शुद्ध निर्देशों (instruction) एवं आंकड़ों के द्वारा त्रुटिविहीन सूचनाएँ प्राप्त होती है। प्रोग्रामर द्वारा गलत प्रोग्राम बनाने के कारण कभी-कभी कम्प्यूटर गलत सूचनाएँ दे सकता है अपितु इसके द्वारा दिए गए परिणाम हमेशा शुद्ध व सही होते हैं।
3. उच्च संग्रह क्षमता High Storage Capacity
कम्प्यूटर अपनी मैमोरी में सूचनाओं का विशाल भण्डार संचित कर सकता है। इसमें अथाह आँकड़ों एवं प्रोग्रामों के भण्डारण की क्षमता होती है।
4. बहुद्देशीय Versatile
कम्प्यूटर एक बहुद्देशीय मशीन है। इसका उपयोग भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में विभिन्न कार्यों को सम्पादित करने में किया जाता है। इसका उपयोग शिक्षा,चिकित्सा, औद्योगिक, वैज्ञानिक, खगोलशास्त्र, शोध, खेलकूद, ज्योतिष, साहित्य एवं प्रकाशन आदि क्षेत्रों में किया जाता है।
5. विश्वसनीयता Reliability
कम्प्यूटर की याद रखने की शक्ति एवं शुद्धता बहुत उच्च कोटि की होती है इसलिए इसमें या इससे जुड़ी सारी क्रियाएँ विश्वसनीय होती है। यह वर्षों तक कार्य करने के बाद भी थकता नहीं है तथा कई वर्षों के बाद भी यह अपनी मैमोरी में से डाटा को बिना किसी परेशानी के तुरंत दे सकता है।