Edit and Add records via Form in Hindi
- एक्सेस फॉर्म की विशेषताओं में से एक विशेषता यह है कि हम फॉर्म की सहायता से डेटाबेस में उपस्थित टेबल पर सीधे ही डाटा जोड़ (add) या सम्पादित (edit) कर सकते हैं।
- यह उपयोगकर्ता के लिए टेबल में डाटा इन्सर्ट एवं सम्पादित करने हेतु अधिक अनुकूल है क्योंकि टेबल में पंक्ति के रूप में डाटा पर कार्य करने की तुलना में , फॉर्म पर कार्य करना ज्यादा सरल होता है, फॉर्म पर केवल चयनित फ़ील्ड होती है जिन्हें देखना व समझना टेबल पर कॉलमो को देखना व समझने की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक आसान होता है |
- फॉर्म से अपडेट किए गए या इन्सर्ट (जोड़े) गए मान तुरंत मूल टेबल में भी दिखाई देते है |
आइए एक नज़र डालते हैं कि फ़ॉर्म की सहायता से टेबल में डाटा कैसे सम्पादित किया जा सकता है |
Updating Data With Form
Step 1) 'Contact_Form' पर क्लिक करें

Step 2) 'Contact_Form' टेबल पर कुछ डाटा अपडेट करें ( चेंज करें )

Step 3) 'Contact' टेबल पर डबल क्लिक करें।

Result: अपडेट किया गया डाटा मूल टेबल पर सुरक्षित हो गया है |

Add a Record With Form
- फॉर्म रिकॉर्ड जोड़ने की सुविधा भी देते हैं।
- फिर से हम कह सकते है कि , टेबल में पंक्ति (कॉलम ) के रूप में डाटा रिकॉर्ड जोड़ने की तुलना में फॉर्म की सहायता से रिकॉर्ड जोड़ना उपयोगकर्ता के अनुकूल और आकर्षक तरीका है।
- यहां, हम Microsoft एक्सेस डेटाबेस पर ऊपर बनाए गए 'Contact_Form_Split' का उदाहरण लेंगे।
Step 1) 'Contact_Form_Split' खोलें

Step 2) रिकॉर्ड जोड़ने के लिए, 'New (blank) Record Icon' पर क्लिक करें।

Result: Form View एवं Datasheet View दोनों पर ही नई रिकॉर्ड विंडो दिखाई देगी :

Step 3) फॉर्म से डेटा को मैन्युअल रूप से भरें। आप देखेंगे कि विभाजित रूप में सभी डेटा स्वचालित रूप से नीचे डेटा शीट में भी दिखाई देगा |

Step 4)‘Contact’ टेबल पर डबल क्लिक करें।

Result: 'Contact_Form_Split' की सहायता से जोड़ा गया नया रिकॉर्ड ‘Contact’ टेबल में अपडेट किया गया जा चूका है |
