DBMS रिलेशनशिप एवं इसके प्रकार ( DBMS Relationship and its Types in hindi )
डाटाबेस में एक से अधिक Tables में Data रखा जाता है, यह सभी Table परस्पर रूप से किसी अन्य Table से सम्बन्ध बनाकर रखी जाती है, जिसे Relation कहते हैं।
किसी भी table के Data का उपयोग जब किसी अन्य Table के डाटा के साथ किया जाता है, तब इसे Relation कहते हैं। Relation बनाने के लिए यह आवश्यक है की दोनों Tables में कम से कम एक Field समान हो, जो दोनों के डाटा को पहचान देती हो। Relationship बनने के बाद Data अपने से सम्बंधित Data के साथ समूह में प्राप्त किये जा सकते है, इस कारण से Data के बिच एक से अधिक प्रकार से Relationship बनती है।
Types Of Relationship :
- One To One
- One To Many
- Many To One
- Many To Many
[1] One To One Relationship :
- इस में एक टेबल की एक Row दूसरी टेबल की भी केवल एक Row से संपर्क बनाएगी ।
- A Table की प्रत्येक Row में से एक Row के द्वारा Table B की किसी एक Row से ही Relationship बनायीं जायेगी।
- 1 to 1 रिलेशनशिप में दोनों ही टेबल में Row की संख्या सामान रहेगी ।
उदाहरण के लिए, लोगों और ड्राइवर लाइसेंस नंबरों के बीच संबंध में, एक व्यक्ति के पास एक और केवल एक ड्राइवर का लाइसेंस नंबर हो सकता है, और इसी प्रकार एक ड्राइवर लाइसेंस नंबर एक और केवल एक व्यक्ति का होता है।

[2] One To Many Relationship :
- इस में एक टेबल की एक Row दूसरी टेबल की एक से अधिक Row के साथ संपर्क बना सकती है।
- A Table की प्रत्येक Row में से एक Row के द्वारा Table B की एक या एक से अधिक Row से Relationship बनायीं जा सकती है ।
- 1 to M रिलेशनशिप में Table A में Row की संख्या हमेशा Table B से कम रहेगी ।
उदाहरण के लिए, ऑर्डर और आइटम के बीच संबंध के बारे में सोचते है - एक ऑर्डर में कई आइटम हो सकते हैं, लेकिन एक आइटम एक ही ऑर्डर से संबंधित होता है।

[3] Many To One Relationship :
- इस में एक टेबल की एक या एक से अधिक Row दूसरी टेबल की केवल एक Row के साथ ही संपर्क बना सकती है।
- Table A की एक से अधिक Row के द्वारा Table B की एक ही Row से Relationship बनायीं जा सकती है।
- M to 1 रिलेशनशिप में Table A में Row की संख्या हमेशा Table B से अधिक रहेगी ।
[4] Many To Many Relationship :
- इसमें एक टेबल की एक या एक से अधिक Row दूसरी टेबल की एक या एक से अधिक Row के साथ संपर्क बना सकती है।
- Table A की एक से अधिक Row के द्वारा Table B की एक या एक से अधिक Row से Relationship बनायीं जा सकती है।
- M To M रिलेशनशिप में Table A में Row की संख्या हमेशा Table B से अधिक रहेगी ।
उदाहरण के लिए, उत्पादों और श्रेणियों के बीच संबंध के बारे में सोचें: एक उत्पाद कई श्रेणियों से संबंधित हो सकता है, और एक श्रेणी में कई उत्पाद हो सकते हैं।
