Computer Operator And Programming Assistant

Database

कम्प्यूटर क्या है? | What is Computer?

कम्प्यूटर एक स्वचालित तथा निर्देशों के अनुसार कार्य करने वाली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसमें डाटा प्राप्त, संग्रहित अथवा प्रदर्शित करने की क्षमता होती है। इस डिवाइस द्वारा प्राप्त डाटा का प्रयोग करते हुए किसी प्रोग्राम के निर्देशों के अनुसार गणितीय, तार्किक अथवा मैनिपुलेटिव क्रियाओं को करते हुए सूचना को विभिन्न इच्छित रूपों में प्रदर्शित किया जा सकता है।

कोई कम्प्यूटर बड़ा हो या छोटा, नया हो या पुराना, उसको मूल संरचना सदा एक ही तरह की होती है। प्रत्येक कम्प्यूटर के पाँच मुख्य भाग होते हैं, जो निम्नलिखित हैं


1. इनपुट इकाई (Input Unit),

2. आउटपुट इकाई (Output Unit),

3. मैमोरी इकाई (Memory Unit),

4. गणितीय एवं तार्किक इकाई (Arithmetical and Logical Unit-ALU) तथा

कम्प्यूटर में डाटा को स्वीकार करके प्रोग्राम को क्रियान्वित करने की क्षमता होती है। इनपुट इकाई द्वारा हम अपना डाटा, निर्देश या प्रोग्राम कम्प्यूटर में प्रविष्ट कराते हैं, जो गणितीय एवं तार्किक इकाई (ALU) के द्वारा ग्रहण किया जाता है और मैमोरी में उचित स्थान पर स्टोर कर

दिया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर ए. एल. यू. मैमोरी से ही डाटा तथा निर्देश ले लेती है, जहाँ कण्ट्रोल इकाई के आदेश के अनुसार उन पर विभिन्न क्रियाएँ की जाती हैं और परिणाम आउटपुट इकाई को प्रेषित कर दिए जाते हैं या पुनः मैमोरी में ही रख दिए जाते हैं। अन्य सभी इकाइयाँ कण्ट्रोल इकाई के नियन्त्रण में कार्य करती है। कम्प्यूटर के नीचे दिये हुए ब्लॉक आरेख में डाटा के प्रवाह को सरल रेखाओं और कण्ट्रोल के प्रवाह को टूटी रेखाओं द्वारा दिखाया गया है।



कम्प्यूटर के पाँच भागों में से अन्तिम तीन इकाइयों-मैमोरी, ए.एल.यू. तथा कण्ट्रोल को सम्मिलित रूप में सेन्ट्रल प्रोसेसिंग इकाई (central processing unit) या सी.पी.यू. (CPU) कहा जाता है। सी.पी.यू. ही कम्प्यूटर का मुख्य कार्य करता है। शेष दो इकाइयाँ (इनपुट तथा आउटपुट) तो इससे उपयोगकर्ता का संवाद या सम्पर्क (interface) कराने के माध्यम हैं। इनपुट इकाई द्वारा जहाँ हम अपनी बात कम्प्यूटर तक पहुँचाते हैं, वहीं आउटपुट इकाई द्वारा कम्प्यूटर अपनी बात हम तक पहुँचाता है। सिस्टम इकाई में स्थित मदरबोर्ड व सहायक उपकरणों के संकलन को सी. पी. यू. की संज्ञा दी गई है।

इस चित्र से यह स्पष्ट है कि प्रोसेसिंग का कार्य कम्प्यूटर की 'सेन्ट्रल प्रोसेसिंग इकाई' (central processing unit) में होता है। यही 'सी.पी.यू.' कम्प्यूटर का दिमाग कहलाता है।
| Privacy Policy