Computer Operator And Programming Assistant

Database



ITI COPA पाठ्यक्रम की अवधि केवल 1 वर्ष है । आईटीआई कोपा पाठ्यक्रम में कंप्यूटर विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है | आईटीआई कोपा पाठ्यक्रम में कंप्यूटर के विषयों का व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण शामिल हैं।


आईटीआई कोपा पाठ्यक्रम की सामान्य समय संरचना और पाठ्यक्रम के घंटे के वितरण की जानकारी कुछ इस तरह है:


Course element 

Training hours

Professional trade practical skill

1320  घंटे

Professional trade theory knowledge

264  घंटे

Extracurricular activity 

66  घंटे

Employability skill development and knowledge 

110  घंटे

Revision and final examination 

160 घंटे

Project of the course

160  घंटे

आईटीआई कोपा कोर्स पात्रता :  

जो छात्र आईटीआई कोपा कोर्स करना चाहते हैं, उन्हें आईटीआई पाठ्यक्रम के लिए पात्रता मानदंड की जांच फॉर्म भरने से पूर्व ही कर लेनी चाहिए। इस पाठ्यक्रम हेतु वे छात्र जिन्होंने भारत सरकार के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के माध्यम से 10वीं कक्षा पास की हो आवेदन कर सकते है। आईटीआई कोपा पाठ्यक्रम के लिए बुनियादी पात्रता मापदंड इस प्रकार है :


एक छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं कक्षा पूरी और उत्तीर्ण होना चाहिए।

एक छात्र को 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने चाहिए।

छात्र की आयु 14 वर्ष होनी चाहिए और आयु सीमा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

| Privacy Policy